शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में शहीदों को नमन करते पुलिस कर्मी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। फर्ज की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस वीरों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में एसपी राजेश द्विवेदी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए।
एसपी ने बताया कि अनेक पुलिसजन प्रतिवर्ष कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति को प्राप्त होते रहे हैं। ऐसे शहीद जवान हमारे प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान एसपी नगर देवेंद्र कुमार, एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ आदि मौजूद रहे। संवाद