वाराणसी जोन में सेल्स टैक्स कर्मचारी का पुलिस प्रशासन के द्वारा शोषण करने के विरोध में चल रहा विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। विभागीय कर्मचारियों ने शनिवार को भी खिरनीबाग स्थित कार्यालय के गेट पर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। साथ ही कई पटलों का कामकाज प्रभावित रहा।
कर्मचारियों का कहना है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कराए जाए। दोनों कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की गई। कार्य बहिष्कार करके धरना देने वालों में संघ के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, महामंत्री शैलेंद्र कुमार, रामचंद्र, रमेश चंद्र, रामबेटी, राजेश यादव, उर्मिला देवी, विकास यादव आदि शामिल रहे।
प्राशिसं में शामिल हुए अरविंद गौतम
शाहजहांपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ में सिंधौली ब्लाक के पूर्व मंत्री रहे अरविंद गौतम ने दोबारा संघ में शामिल हो गए हैं। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष सरताज अली ने दी। अली ने बताया कि बीते वर्ष गौतम को संघ से निष्कासित कर दिया गया था। शिक्षक संघ के प्रति आस्था जताने पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह और जिलामंत्री देवेश वाजपेयी ने उन्हें संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करा दी है।