फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अहिल्या बाई की जयंती पर साक्षी ने जीती दौड़ प्रतियोगिता

Tue, 20 May 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की तीसरी शताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मिर्जापुर के जानकी महाराज इंटर कॉलेज में ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने कहा कि वह एक महान शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में न्याय और विकास को बढ़ावा दिया। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में बालिकाओं ने रंगोली का कार्यक्रम रखा। इस अवसर पर छात्रों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों पर आधारित रंगोली बनाई।

तिलहर में रानी अहिल्या बाई की जयंती पर सोमवार को एलबीजेपी इंटर काॅलेज में विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह समेत कई शिक्षकों ने अहिल्या बाई के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। बाद में कॉलेज के मैदान पर छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें साक्षी ने पहला, रागिनी ने दूसरा और तेजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं का सभी ने उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें