पुवायां में आरएमएल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में छात्रा को टेबलेट देते अतिथि। स्रोत: स्कू
पुवायां। गांव बड़ागांव स्थित आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्मदिन, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस और मातृ दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि गोला के राजेंद्र गिरि मेमोरियल स्कूल के चेयरमैन धर्मेंद्र गिरि, आरएमएलग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस की चेयरमैन वर्षा गोस्वामी और नगर पालिका पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में साक्षी सिन्हा, जसप्रीत और मुस्कान ने प्रथम, शिवांगी पांडे, प्रिया वर्मा और आस्था ने द्वितीय तो हिमांशी, सक्षम और खुशी ने तृतीय स्थान पाया। उन्हें पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य नीरज कुमार, रेनुका पॉली, डॉ. राजीव कुमार, अरविंद कुमार, रजनीश कुमार, हरविंदर सिंह मनिकंदन, रितू प्रजापति, रितु मिश्रा, हरमनप्रीत कौर, मनीषा जोसेफ आदि मौजूद रहे। संवाद