फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुष्प बरसाकर संतों का स्वागत

Wed, 26 Feb 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मंगलवार को मुमुक्षु महाेत्सव से पूर्व घंटाघर से गुजरती सनातन संत यात्रा।  संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भव्य संत सनातन यात्रा के साथ मंगलवार से सात दिवसीय मुमुक्षु महोत्सव का शुभारंभ हो गया। मुमुक्षु आश्रम के तत्वावधान में आयोजित हो रहे मुमुक्षु महोत्सव की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देश के विभिन्न भागों से आए संत महामंडलेश्वर व अन्य साधु-संतों ने हिस्सा लिया। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के राॅयल गार्डेन से यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा खिरनीबाग, बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, घंटाघर, चौक, चारखंभा, गर्रा पुल, अजीजगंज होते हुए मुमुक्षु आश्रम पहुंची। यात्रा का शुभारंभ पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने संत-महात्माओं का तिलक कर व माल्यार्पण कर किया।
लोधीपुर स्थित रायल गार्डेन से चली यात्रा का खिरनीबाग में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक सरताज अली ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सदर चौराहे पर पूर्वांचल महासभा के सतीश मिश्रा व अन्य लोगों ने व आर्य महिला डिग्री कालेज तिराहे पर महाविद्यालय के स्टाफ ने बहादुरगंज में अखिल मिश्रा, राजेश गुप्ता सहित तमाम लोगों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं, मशीनरी मार्केट में विवेक तुली, घंटाघर पर सीमा वाजपेयी, प्रखर खंडेलवाल, सचिन बाथम, वीरेंद्र आदि ने यात्रा का स्वागत किया। चारखंभा में डाॅ. रवि मोहन, डाॅ. संगीता मोहन, अजीजगंज में दुर्गा इंडस्ट्रीज परिवार आदि ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का संयोजन डाॅ. आलोक कुमार सिंह ने किया। ईशपाल सिंह, धर्मेंद्र, राजेश अवस्थी आदि का विशेष सहयोग रहा। एसएस काॅलेज गेट पर पहुंचने पर मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, प्रबंध समिति के सचिव डाॅ. अवनीश मिश्रा, अशोक अग्रवाल, उद्योगपति सुरेश सिंघल, सुयश सिन्हा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें