फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं उत्सव में शामिल होंगी आकर्षक झांकियां

Wed, 28 Oct 2015 09:04 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री साईं सेवा समिति के तत्वावधान में पहली नवंबर से तीन दिवसीय श्री साईं उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।  
विज्ञापन

इस संबंध में एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में मुख्य संयोजक अरुण कुमार उर्फ मुन्ना पांडेय ने बताया कि साईं उत्सव के पहले दिन अर्थात पहली नवंबर को सुबह दस बजे चौक में सीता मठिया के समीप बड़ी संगत से विशाल साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कटियाटोला साईं बाबा मंदिर में संपन्न होगी। पालकी यात्रा में उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां शामिल की जाएंगी। दूसरे चरण में दो नवंबर को शाम छह से रात 12 बजे तक भजन संध्या होगी, जिसमें मुुंबई के प्रख्यात सूफी गायक हंसराज हंस ब्रदर्स अपनी टीम के साथ साईं बाबा का गुणगान करेंगे। इससे पूर्व सुबह दस बजे साईं बाबा का अभिषेक किया जाएगा। अंतिम दिन सुबह 10 बजे से कटियाटोला मंदिर पर भंडारा होगा।
विज्ञापन

उत्सव के प्रति शहरवासियों को जागरुक करने के लिए 31 अक्तूबर को अपरान्ह एक बजे से साईं मंदिर कटियाटोला से मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। प्रेसवार्ता में जीवन जिंदल, शरद राही, अमित शर्मा, अरुण रस्तोगी, सुनील शास्त्री, अशोक गुप्ता, जीवन तिवारी, मनोज गुप्ता, अजय शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता सोनू, राजीव भोला, सतीश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें