फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक में निकली साईं पालकी शोभायात्रा

Fri, 03 Apr 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक क्षेत्र में सीता मठिया के पास उदसीन बड़ी संगत में माता अंजनी, हनुमान जी और र्साइं बाबा की प्रतिमाओं का स्थापना वर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा और साईं पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा और पालकी यात्रा को महंत मथुरा दास ने रवाना किया। श्री गणेशजी, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, साईं बाबा, हनुमान जी, राम, लक्ष्मण और सीता आदि की झांकियों के बीच साईं पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा सीता मठिया से आरंभ होकर बड़ा चौक, मालखाना मोड़, बेरी चौकी, रोशनगंज होते हुए वापस अखाड़ा परिसर में संपन्न हुईं, जहां सैकड़ों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद छका।
शोभायात्रा में साईं बाबा की पालकी में कंधा लगाने को महिलाओं और पुरुषों में होड़ लगी रही। वहीं, रास्ते में साईं भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा और जलपान से किया गया। व्यवस्था में हरि किशोर गुप्ता, भवनीश गुप्ता, भरत गुप्ता, वरुण गुप्ता, अंकुर कटियार, विपनेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें