फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्य में लहराया भगवा...खुशी से झूमे भाजपाई

विज्ञापन
बहादुरगंज तिकुनिया में प​श्चिम बंगाल  में भाजपा की जीत पर खुशी मनाते पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर जिले में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे। कई जगहों पर कार्यक्रम कर आतिशबाजी जलाकर केक काटा और लोगाें को मिठाई खिलाई गई। इस दौरान झालमुड़ी बांटी गई।
विज्ञापन

रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए जश्न में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भाजपा का झंडा लहराया। मिठाई खिलाने के साथ ही ढोल की थाप पर खुशियां मनाईं। आतिशबाजी भी जलाई गई। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है।
महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत संगठन की शक्ति और बूथ स्तर के कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। अंशुल सिंह चौहान, भगवान दिन कनौजिया, वैभव खन्ना, श्याम बाबू दीक्षित, अल्पना श्रीवास्तव, समाजसेवी स्वाति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पूर्व महानगर अध्यक्ष नीतू गुप्ता के नेतृत्व में बहादुरगंज तिकुनिया पर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। अरुण गुप्ता, राजकमल वाजपेयी, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, नलिनी ओमर आदि मौजूद रहे।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ जश्न मनाया। इस बीच मिठाई और झालमुड़ी का वितरण किया। दिव्यांश सिंह, असित पाठक, अखिलेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
खुदागंज में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह मौजूद ने जश्न मनाया। जलालाबाद में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी मनाई। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, छोटे लाल लोधी, दिनेश राठौर, विनोद अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
तिलहर में सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री सुशील बाबू गुप्ता उर्फ बबलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिरियागंज चौराहे पर मिठाई बांटी। पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, कलान के चेयरमैन हरनारायण गुप्ता, अरुण यादव उर्फ चैनू, नगर अध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता मौजूद रहे।
निगोही में हमजापुर चौराहे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश राठौर, रीना कौर, रागिब खां, गुड्डू अंसारी आदि मौजूद रहे।

राजीव चौक पर बांटी गई मिठाई
पुवायां। नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर आतिशबाजी चलाई और मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर विनायक अग्रवाल, अर्पित गुप्ता, विपिन शुक्ला, मिथुन मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

बहादुरगंज तिकुनिया में पश्चिम बंगाल  में भाजपा की जीत पर खुशी मनाते पदाधिकारी। स्रोत: संगठन- फोटो : Samvad

बहादुरगंज तिकुनिया में पश्चिम बंगाल  में भाजपा की जीत पर खुशी मनाते पदाधिकारी। स्रोत: संगठन- फोटो : Samvad

बहादुरगंज तिकुनिया में पश्चिम बंगाल  में भाजपा की जीत पर खुशी मनाते पदाधिकारी। स्रोत: संगठन- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें