दीप प्रज्जवलन करते डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी व उपस्थित अन्य साधक
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष ध्यान योग साधना का आयोजन किया गया। साथ ही पूर्णिमा की रात रखी गई औषधीय गुणों से युक्त प्रसाद स्वरूप अमृतमयी खीर का भोग लगाया गया।
सोमवार को सवेरे अमृत बेला में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय योग साधना केंद्र पर कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने दिव्य शक्ति और प्रकृति स्वरूप राधा और कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व माल्यार्पण से किया। डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई साधना हमारे मन को शांत और शुद्ध करती है और हमें ईश्वरीय अनुभूति कराती है। समापन सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद स्वरूप अमृतमयी खीर के वितरण कर किया गया।
जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, केंद्र प्रमुख विपिन रस्तोगी, अनामिका अवस्थी, प्रवीण मिश्रा, गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, नरेश चंद्र त्यागी, रचना चांदना, संध्या गुप्ता, मिथिलेश त्यागी, राजवीर यादव, रेखा सक्सेना, गीता पांडे, विनोद कुमार सिंह, डॉ. अनुभव सक्सेना, वेद प्रकाश अग्रवाल, राम पाल सक्सेना, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।