फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सदर विधानसभा में 1.46 लाख से अधिक एएसडी मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में मृतक, शिफ्टेड, डेड (एएसडी) मतदाता की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इसमें आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। सदर विधानसभा में सबसे अधिक 1,46,818 मतदाता एएसडी सूची में शामिल हैं। आपत्तियों और सुझाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करना है। इसके आधार पर सूची में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 23,15,538 मतदाता हैं। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों के तहत बूथ लेवल अधिकारियों ने एएसडी मतदाताओं को चिह्नित किया है। इनकी विधानसभा और बूथवार सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर अपलोड करा दी गईं हैं।
लिंक से एएसडी मतदाताओं की सूची देखी जा सकती है। इसमें शामिल मतदाताओं को लेकर किसी की आपत्ति या सुझाव है तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

-
एएसडी मतदाताओं की सूची
विधानसभा मृतक स्थानांतरित डुप्लीकेट कुल
कटरा 14574 20819 29869 72615
जलालाबाद 15172 20167 30903 76057
तिलहर 16143 23204 27648 75463
पुवायां 20124 25866 40579 97234
सदर 17452 76594 42893 146818
ददरौल 15247 12782 29424 64883
-
कुल 98712 179504 201316 533070



सभी विधानसभा क्षेत्र के एएसडी मतदाताओं की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अगर किसी को कोई आपत्ति या सुझाव देने हैं तो जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन

- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें