अल्हागंज। नवीन गल्ला मंडी में व्यापारी पवन गुप्ता ने आढ़त से 40 बोरों में रखा 24 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया। मंडी में इससे पहले 15 नवंबर को आढ़ती नवल गुप्ता की 12 बोरे मूंगफली चोरी हो गई थी। आढ़ती श्रीनिवास के तिल भरे चार बोरे दीपावली के दिन चोरी हुए थे। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुई चोरियों में मंडी के एक गार्ड की संलिप्तता सामने आई थी जिसके बाद उसे ड्यूटी से हटा दिया गया था। संवाद