फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेटी को ससुराल छोड़कर लौट रहे पिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मृतक रामवीर सिंह का फाइल फोटो।स्रोत परिवार
विज्ञापन
तिलहर। बेटी को ससुराल छोड़कर घर लौटते समय लापता हुए ग्रामीण का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर सीओ प्रयांक जैन ने मौके पर जाकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना मदनापुर के गांव सिमराखेड़ा निवासी 55 वर्षीय रामवीर सिंह शुक्रवार को अपनी पुत्री शिवानी को उसकी ससुराल कांट के गांव हरौरा छोड़ने के लिए घर से बाइक से निकले थे। रामवीर के पुत्र अमित सिंह ने बताया कि शिवानी को छोड़ने के बाद उसके पिता रामवीर बंथरा स्थित अस्पताल से अपनी दवा लेने के लिए चले गए थे। शाम को जब वह घर नहीं आए तब उन्हें फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। देर रात तक रामवीर को खोजते रहे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। अमित ने बताया कि अनहोनी की आशंका को लेकर उन्होंने मदनापुर थाने में अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे तिलहर थाना पुलिस को गांव रजवापुर चक रोड के किनारे उनका शव मिला। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि रामवीर के पास से रुपये, मोबाइल आदि मिला है। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक पड़ने से रामवीर की मौत होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें