वनकर्मियों ने मशक्कत के बाद जंगल में छुड़वाया
गांव ररुआ पहुंचे बारहसिंगा देखने को भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर जंगल में छुड़वाया।
वन दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर नवदिया बंकी के जंगल से शारदा नहर के किनारे होते हुए एक बारहसिंगा ररुआ गांव पहुंच गया। बारहसिंगा गांव के ही फजरूद्दीन के बाड़े के अंदर घुस गया। जानकारी पाकर गांव के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर उन्होंने अपनी टीम के हीरालाल, नंदन सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर गांव वालो के सहयोग से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बारहसिंघा को पकड़कर जंगल में छुड़वाया।