फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मालगाड़ियों को निकालने के लिए रोकी रनथ्रू ट्रेन, एक घंटे तक परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के रोके जाने से नाराज यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर जाकर आपत्ति जताई
विज्ञापन



शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को मालगाड़ियों को पास कराने के लिए रनथ्रू ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
आनंद विहार से पुरुलिया जंक्शन जाने वाली 14022 पुरुलिया एक्सप्रेस दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। यह रनथ्रू ट्रेन है, जिसका ठहराव बरेली के बाद सीधे लखनऊ है। इसके बावजूद ट्रेन को स्टेशन की लाइन नंबर एक पर रोक दिया गया। इस दौरान तीन मालगाड़ियों को पास कराया गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर जाकर आपत्ति जताई। जिस पर कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन रोके जाने की जानकारी दी गई। ट्रेन चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर ब्लॉक से कई ट्रेनें लेट, यात्री हुए परेशान
शाहजहांपुर। मुरादाबाद और बरेली के बीच रेलखंड पर ब्लॉक के चलते बृहस्पतिवार को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। डाउन लाइन की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग चंदौसी होकर गुजारा गया, जिससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। देरी से आने वाली ट्रेनों में राज्यरानी एक्सप्रेस करीब 1:10 मिनट, कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटा और अवध-असम एक्सप्रेस लगभग 1:40 मिनट विलंब से शाहजहांपुर पहुंची। अप लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय शाम 5:06 बजे के स्थान पर 5:31 बजे पहुंची। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ब्लॉक के चलते डाउन लाइन की ट्रेनें देरी से आई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें