फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रुद्रांश का जेएनयू में चयन

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में रुद्रांश को बधाई देते प्राचार्य। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के छात्र रुद्रांश त्रिवेदी का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमएससी में चयन हो गया है। कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष (बायोलॉजी) के छात्र रुद्रांश त्रिवेदी जेएनयू में एमएससी इन मॉलिक्यूलर मेडिसिन पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि रुद्रांश त्रिवेदी ने 8.57 सीजीपीए (कोर्स ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ इसी वर्ष बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा फर्स्ट डिवीज़न विद ऑनर्स में उत्तीर्ण की। रुद्रांश के पिता कमलेश त्रिवेदी कॉलेज में ही अकाउंटेंट हैं। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा एवं प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद ने रुद्रांश को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें