फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्राथमिक शिक्षक संघ में घमासान, कार्यवाहक अध्यक्ष ने घोषणा को नहीं माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन में रविवार को फिर खलबली मच गई। संघ के ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्रा और जिला मंत्री देवेश बाजपेई के नेतृत्व में ही संगठन कार्यरत है। जनपद में किसी भी प्रकार की दोहरी कार्यकारिणी अस्तित्व में नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को पांडेय गुट के विलय के बाद जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने कहा कि जिले में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह के त्यागपत्र के बाद उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था। स्वयं को मांडलिक मंत्री बताने वाले मुकेश चौहान द्वारा जनपदीय कार्यकारिणी से संबंधित गत दिवस अनियमित रूप जो घोषणाएं की गईं। संघ ने उन्हें पूरी तरह निरस्त कर दिया है।
मुकेश चौहान 31 मार्च 2025 को बरेली से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, ऐसे में उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई है। सेवानिवृत्त होने के बावजूद संगठन के पद का दावा करना नियमों के विपरीत है। इस संबंध में सहायक शिक्षा निदेशक, रजिस्ट्रार चिट फंड और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन

जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने कहा कि मुकेश चौहान का इतिहास बिना निर्वाचन के लंबे समय तक पद पर बने रहने का रहा है। अब सेवानिवृत्ति के बाद भी वे संगठन में गुटबाजी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें