फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में आरआई से से अभद्रता

Thu, 28 Jan 2016 12:36 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरटीओ कार्यालय में सोमवार को एक युवक ने आरआई के चैंबर में घुसकर गाली-गलौज की। इसकी शिकायत पर बुधवार को पुलिस मामले की जांच करने पहुंची। पुलिस को देखकर परिसर में बैठे दलालों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में आरआई आरबी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति उनके चैंबर में घुस आया और बगैर कागजों के लाइसेंस बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह युवक गाली-गलौज करने पर अमादा हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठी हो गई। आरोपी युवक धमकी देता हुआ चला गया। इस मामले में पुलिस ने कार्यालय में मौजूद कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस के पहुंचने के बाद कार्यालय में कामकाज ठप हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के बारे में कई लोगों से जानकारी करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें