शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए 470 नाम लाॅटरी में निकाले गए हैं। साथ ही 51 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। लाॅटरी में निकले नामों पर प्रवेश के लिए आदेश पत्र जारी किए जाएंगे।
दो फरवरी से आरटीई के तहत आवेदन शुरू किए गए थे। 16 फरवरी को पहले चरण की प्रक्रिया समाप्त हो गई। इसमें 1098 आवेदन आए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि लाॅटरी में 470 आवेदकों के नाम निकले हैं। 577 आवेदनों को प्रक्रिया से बाहर कर दिया। 51 आवेदन निरस्त किए गए हैं। संवाद