फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : दस्तावेज में कमियों के कारण 91 आवेदन हुए निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तृतीय चरण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसमें 288 छात्र-छात्राओं के नाम लाॅटरी के माध्यम से चयनित किए गए हैं। 91 आवेदनों को दस्तावेजों में कमियों के कारण निरस्त कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, चयनित आवेदकों के प्रवेश ऑर्डर का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि 12 से 25 मार्च के बीच तृतीय चरण के आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इसके तहत 546 आवेदन किए गए थे। बीएसए कार्यालय के जरिये सत्यापन कराया गया। इसमें 455 आवेदनाें का सत्यापन किया गया। कागजों की कमी के कारण 91 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। इस बीच निकाली गई लाॅटरी में 288 आवेदनों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें