फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीआरएम कार्यालय का बाबू बनकर 5.20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के भावलखेड़ा गांव निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी ओमप्रकाश ठगी का शिकार हो गए। ठग ने डीआरएम कार्यालय का बाबू बताकर उनके खाते से पांच लाख 20 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में ओमप्रकाश ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह साढ़े नौ बजे एक व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह डीआरएम कार्यालय मुरादाबाद से पेंशन बाबू बात कर रहा है। सत्यापन करने में उनकी मदद करें।
ठग ने व्हाट्स एप पर कागज भेजे गए। मोबाइल पर पेंशन व रिटायरमेंट के कागजात देख उन्हें विश्वास हो गया। ठग ने सेवानिवृत्त होने की तिथि भी बताई। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को पूछ लिया। उनके खाते में तीन बार में रुपया निकल गया।
विज्ञापन

फोन पर आए एसएमएस के बाद उस नंबर पर काॅल की तो फोन बंद जा रहा था। रुपया एचडीएफसी खाते में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें