फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुकान का ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। बिलसंडा मार्ग पर मोहल्ला देवीस्थान निवासी हरिओम सिंह की सराफा की दुकान के ताले तोड़कर चोर वहां से रविवार की रात 1.50 लाख रुपये नकद निकाल ले गए। पुलिस दुकान पर काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हरिओम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बिलसंडा मार्ग पर पेस्टीसाइड और सराफा की दुकान है। रात में चोर उनके मकान में बनी गैलरी का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। बाद में गैलरी में लगा छोटा गेट तोड़ कर सराफा की दुकान में घुस गए और गोलक में रखे रुपये चोरी कर लिए। सोमवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की। बाद में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जो कि हरिओम की दुकान पर काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें