फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सौर ऊर्जा पैनल लगाने के बहाने हड़पे 12.58 लाख रुपये, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। कुइयां महोलिया गांंव के रहने वाले दिव्यांग बलवीर सिंह को सौर ऊर्जा पैनल लगाने और उसकी सब्सिडी दिलाने के बहाने कुछ लोगों ने मोबाइल पर ओटीपी पूछकर उनके नाम से 12.58 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराकर धनराशि हड़प ली। आरोप है कि धोखाधड़ी का विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। थाने में तहरीर देने के बाद जब कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बलवीर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गत वर्ष 26 दिसंबर को सिंधौली के एक व्यक्ति के कहने पर सौर पैनल लगाने को उसे पांच हजार रुपये पेशगी दे दिए। बाद में निगोही के खिरिया गांव से आए दो व्यक्तियों ने सौर पैनल लगा दिया। साथ ही 20-25 दिन में सब्सिडी आने का वादा कर मोबाइल पर मेसेज भेजकर ओटीपी नंबर पूछा। ओटीपी बताने पर फर्जी ऋण की पहली किश्त के 7477 रुपये खाते से कटने का मेसेज मिला। बाद में बैंक जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उनके नाम से 12 लाख 58 हजार 60 रुपये का ऋण स्वीकृत कराकर धनराशि हड़प ली गई। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया।
उन्होंने एसपी को यह भी बताया कि वह दिव्यांग और कैंसर के मरीज हैं व एक चीनी मिल में मामूली पगार से गुजारा करते हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें