जीएफ कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का समापन हो गया।
जीएफ कॉलेज में टैगोर और लक्ष्मीबाई यूनिट के तीन दिवसीय शिविर के समापन पर प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने तंबू निर्माण, पुल निर्माण, फूड प्लाजा आदि का प्रदर्शन कर रंगोली, पोस्टर, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेंजर्स ग्रुप में टेंट पिचिंग और फूड प्लाजा में कमल टोली, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुलाब टोली, रोवर्स यूनिट में गौतम बुद्ध टोली, अंबेडकर टोली, शाहजहां टोली, अकबर टोली विजेता रही।
निबंध प्रतियोगिता में मोहिनी, रंजीत कुमार, पोस्टर मेंकिंग में अदिति लोधी, सानू अली को पुरस्कृत किया गया। दीक्षा सिंह को बेस्ट रेंजर्स ओर अरविंद कुमार को बेस्ट रोवर्स के खिताब से नवाजा गया। नूर बी और ओमेंद्र कुमार को विशेष पुरस्कार मिले। रोवर्स इंचार्ज डॉ. फैयाज अहमद की देखरेख में लगे शिविर में रेंजर्स युक्ति माथुर ने आभार व्यक्त किया।