फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से पांच अक्तूबर तक रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर पुलिस लाइन गेट के सामने नाला निर्माण के लिए हो रही खोदाई। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ह्यूम पाइप डालने के कार्य के चलते 22 सितंबर से पांच अक्तूबर तक महिला थाना तिराहा से रैन बसेरा तिराहा तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान रैन बसेरा तिराहा से महिला थाना तिराहा तक सभी प्रकार का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

छोटे वाहन महिला थाना तिराहा से कैंट क्षेत्र होते हुए डिपो तिराहा के रास्ते संचालित होंगे। पलिया, निगोही और पीलीभीत की ओर जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज वर्कशॉप से चलेंगी। बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, सीतापुर और दिल्ली की बसों का संचालन सैटेलाइट बस स्टैंड से होगा। भारी वाहन रिंग रोड से गुजरेंगे।
गदियाना चुंगी, मछली मार्केट तिराहा और डिपो तिराहा से महिला थाना तिराहा की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन मालगोदाम रोड-सीएम ग्रिड ग्रीन रोड का प्रयोग करेंगे। व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि रोडवेज से रैन बसेरा तिराहे के बीच जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका रहती है। नगर निगम से नाला निर्माण जल्द कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने लोगों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।

आज से सेटेलाइट से दौड़ेंगी बसें



शाहजहांपुर। महिला थाने के पास से शुरू हुआ ह्यूम पाइप डालने के लिए खोदाई का कार्य सोमवार को रोडवेज बस अड्डे तक नहीं पहुंच सका। इसके चलते बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे के बजाये पूर्व की तरह होता रहा। मंगलवार से खोदाई का कार्य बस अड्डे के सामने होने के चलते यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि महिला थाने के पास से खोदाई का काम पुलिस लाइन गेट के सामने तक पहुंच गया। मंगलवार से बस अड्डे के सामने खोदाई शुरू हो जाएगी। बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, सीतापुर और दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को सेटेलाइट बस अड्डे से चलाया जाएगा। इसी तरह पलिया, निगोही, पीलीभीत मार्ग की बसों का संचालन रोडवेज वर्कशॉप से होगा। छोटे वाहनों को महिला थाने तिराहा से होते हुए कैंट क्षेत्र होते हुए डिपो तिराहा से निकाला जाएगा। इसी तरह भारी वाहनों का आवागमन रिंग रोड के माध्यम से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें