फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, फर्रुखाबाद की ओर बड़े वाहन जाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए शनिवार रात से रूट डायवर्जन को लागू कर दिया गया। बरेली मोड़ से कांट-जलालाबाद रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। कटरा से जलालाबाद की ओर जाने वाला मार्ग भी बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिए गए। सुरक्षा की नजरिये से कई जगह पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से जल भरकर कांवड़िए गोला गोकर्णनाथ में शिवार्चन करने के लिए जाते हैं। जिले के अंदर करीब 50 किलोमीटर लंबे रूट पर सुरक्षित तरीके से कांवड़ यात्रियों को गुजारने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन को शनिवार रात से लागू कर दिया।
सीओ यातायात अमित चौरसिया ने बताया कि रूट डायवर्जन के चलते अजीजगंज से कांट और फर्रुखाबाद जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों के जाने पर सोमवार रात तक पाबंदी रहेगी। इस अवधि में मिल और गैस प्लांट के वाहनों को कांवड़ यात्री नहीं होने पर एक साथ गुजारा जाएगा। शहरी क्षेत्र में भी बड़े वाहनाें के चलने पर रोक लगी रही।
विज्ञापन

-
24 घंटे रहेगी पुलिस की ड्यूटी, आठ स्थान चिह्नित
जलालाबाद। कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने के लिए पुलिस ने विभिन्न आठ स्थानों को चिह्नित करते हुए सोमवार रात तक 24 घंटे के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। तीन मोबाइल टीम भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। फर्रुखाबाद की तरफ अल्हागंज की सीमा पर गांव कटियूली, कोलाघाट पुल, बरेली की ओर मदनापुर की सीमा, इसी हाईवे पर सरांय साधौ मोड़ के अलावा कोला मोड़, याकूबपुर तिराहा, बारहपत्थर चौराहा तथा उबरिया मंदिर को चिह्नित किया है। इंस्पेक्टर हरिपाल बालियान ने बताया कि इन सभी स्थानों पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहेगी। याकूबपुर तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र भी संचालित रहेगा। कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें