फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए आज शाम से रूट डायवर्जन, कल रात तक लागू रहेगी व्यवस्था

Tue, 28 Apr 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके चलते शाहजहांपुर जिले में मंगलवार शाम से 29 अप्रैल रात तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जाने वाली बसें गंगा एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगी। चार पहिया वाहन हरदोई बाइपास से मल्लावां पहुंचेंगे। जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को सीतापुर मार्ग से लखनऊ भेजा जाएगा और कुछ स्थानों पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने हरदोई जिले के मल्लावां आ रहे हैं। इसके चलते शाहजहांपुर जिले में भी मंगलवार की शाम छह बजे से 29 अप्रैल की रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यक्रम में जाने वाली बसें गंगा एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगी। चार पहिया वाहन हरदोई बाइपास से सेहरामऊ दक्षिणी होते हुए व अल्हागंज-पाली मार्ग से मल्लावां के लिए प्रस्थान करेंगी। जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे थाना गढ़ियारंगीन क्षेत्र से प्रवेश करता है।

विज्ञापन

 
इस प्रवेश स्थल से एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। थाना अल्हागंज क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे से शाहजहांपुर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए जाने वाली बसें हुल्लापुर से याकूबपुर तिराहा होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर अपने गंतव्य को जाएंगी। जनपद फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली बसें हुल्लापुर चौराहे से रूपापुर कट के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे से गंतव्य को जाएंगी। 

चारपहिया वाहनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के भारी वाहन का हुल्लापुर-रूपापुर मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शाहजहांपुर से हरदोई होकर लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को हरदोई चौराहे से डायवर्ट कर सीतापुर मार्ग से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। हुल्लापुर से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को याकूबपुर तिराहा, जलालाबाद से बरेली मोड़ होते हुए हरदोई बाइपास के रास्ते सीतापुर होते हुए लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। साथ ही, थाना कांट क्षेत्र की कुर्रिया कलां चौकी से हरदोई जनपद की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


होल्डिंग एरिया 
हुल्लापुर से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को हुल्लापुर चौराहे के निकट स्थित श्री गंगा फैमिली रेस्टोरेंट एवं टाइगर ढाबा पर रोक दिया जाएगा। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में देशी ढाबा पर शाहजहांपुर से हरदोई की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में लाभार्थियों को ले जाने पर चर्चा
शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को जनपद हरदोई के मल्लावां में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभार्थियों की संख्या और व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं।  लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

आवागमन के लिए बसे अपने निर्धारित स्थान पर समय से पहुंचे। जाने वाले लाभार्थियों की सूची फोन नंबर के साथ बनाई जाए। उन्होंने कहा कि आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था की सुविधा की जाए। कहा कि सभी बसें 29 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे निर्धारित समय पर रवाना की जाएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, पीडी अवधेशराम, डीडीओ ऋषि पाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें