शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के छापाबोझी जंगल में बुधवार को अज्ञात युवक का सड़ा गला शव मिला। शव का कुछ हिस्सा वन्य पशु खा गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
बुधवार सुबह जंगल गए लोगों को बदबू महससू होने पर लोगों ने आगे जाकर देखा तो एक युवक का सड़ा गला शव दिखाई दिया। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
शव का कुछ हिस्सा जंगली पशु भी खा गए हैं। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका। सूचना पर वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। सीओ पंकत पंत ने बताया कि जंगल से शव मिला है। जांच की जा रही है।