शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा रोशनी ने मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
बरेली के राजकीय बालिका विद्यालय में आठ सितंबर को आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 में छात्रा रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन 11 सितंबर को प्रयागराज में होने वाली राज्यस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए किया गया। छात्रा के राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने बधाई दी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। संवाद