फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल बाल खिलाड़ियों का किया गया चयन

Wed, 08 Apr 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-17 बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला रोल बाल एसोसिएशन की ओर से सिटी पार्क में हुए चयन ट्रायल में कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में एलन, अखिल, अमन, आयुष, पवनजोत, हमाद, गगनप्रीत, उमेर, दिलकीरत, सालिम, गुरमन, प्रशांत और बालिका वर्ग में सुमेधा, सान्वी, परी, वंशिका, निधि, सारा आदि का चयन किया गया। इससे पूर्व सिटी पार्क के डायरेक्टर प्रमोद अग्रवाल ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गत वर्ष की नेशनल प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सचिव नीतू गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास गुप्ता, मनोज मिश्रा, सुनील सक्सेना, कमल सक्सेना, सौम्या आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें