रोली वर्मा, खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया इंटर जोनल यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 26 से 30 जनवरी तक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में होगी। इसमें स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय अगमपुर शाहाबाद हरदोई की बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रोली वर्मा लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतिभाग करेंगी।
सिंधौली के महाऊ दुर्ग निवासी अजय वर्मा ने बताया कि रोली वर्मा का चयन ईस्ट नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ है। वह स्पोर्ट्स स्टेडियम की पंजीकृत खिलाड़ी हैं। संवाद