फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त कानून व्यवस्था पर गरजे भाजपाई

Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नगर में भाजपाइयाें ने रविवार को कोतवाली का घेराव कर ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सरकार की नारेबाजी कर जमकर ख्ंिाचाई की। 
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता पोटरगंज गल्ला मंडी में एकत्रित होकर नगर के सर्राफा मार्केट मेन चौराहा होते हुए कोतवाली पहुंचे, जहां कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में थानाें की नीलामी हो रही है और जनता न्याय और कानून व्यवस्था के नाम पर ठगी जा रही है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा ने प्रदेश में जंगल राज होने की बात कही जहां सक्षम और दबंग अपने से छोटाें पर अत्याचार कर रहे हैं। घेराव करने वालों में अरुण यादव चैनू, दुर्गेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, गंगाराम मिश्रा, गुनीश मिश्रा, अवनीश सिंह, संजय गुप्ता, पवन कुमार, अभय राजपूत, ऋषि द्विवेदी, डा. रामलड़ैते कुश्वाहा, अपूर्व ओमर, रामदास गुप्ता, राहुल देव सागर आदि शामिल रहे। बाद में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार विजय त्रिवेदी को ज्ञापन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें