फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के ड्राइवरों की जांची गईं आंखें

Wed, 01 Jul 2015 09:07 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को दुर्घटना रहित दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत तिराहों, चौराहों और शहर के व्यस्ततम इलाकों में ट्रैफिक पुलिस और एनससी कैडेट ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। वहीं परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज की वर्कशाप में शिविर लगाकर ड्राइवरों का नेत्र परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने शिविर का शुभारंभ सुबह किया। शिविर में करीब 50 चालकों ने नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) एके मिश्रा सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। चालकों का नेत्र परीक्षण जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक बीएस आर्या ने किया।  
शहर के पीडब्ल्यूडी तिराहा, खिरनीबाग चौराहा आदि स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और एनसीसी कैडेट ने राहगीर, बाइक सवार, कार चालकों एवं अन्य वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स वाले पंफलेट वितरित करके जागरूक किया। कैडेट्स ने सड़क पार करने, तिराहा, चौराहा पर वाहन मोडने से पहले इंडीकेटर का प्रयोग करने, हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने सहित तमाम नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें