फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज का पेट्रोल पंप खराब, बस अड्डे पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की पुवायां रोड स्थित कार्यशाला में पेट्रोल पंप खराब हो गया। इसके चलते बस अड्डा स्थित पंप पर दबाव बढ़ गया। शाम के समय ज्यादा बसें आने से जाम की स्थिति बन गई। पंप को सही कराने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े से 251 बसों का संचालन होता है। इसमें 76 अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। नियम के अनुसार, कार्यशाला स्थित पंप पर सरकारी बसों को डीजल दिया जाता है, जबकि रोडवेज अड्डे पर लगे पंप से अनुबंधित बसों को डीजल दिया जाता है। स्टाफ का अभाव होने के चलते शाम को कार्यशाला का पंप बंद कर रोडवेज अड्डे वाला शुरू कर दिया जाता है।
ऐसे में बसों की संख्या बढ़ने से शाम से रात तक रोडवेज बस अड्डे पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अभी कुछ दिन पहले कार्यशाला का पंप खराब हो गया। अब सारा भार अड्डे के पंप पर आ गया। पहले से कम जगह पर बने बस अड्डे पर ज्यादा बसें आने से खड़ी होने का ठिकाना नहीं रहता। इसके चलते जाम लग जाता है। इस रास्ते से निकलने पर दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि खराब पंप को ठीक कराने का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें