फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज ने पिहानी से दिल्ली के लिए शुरू की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने शाहजहांपुर से पिहानी वाया दिल्ली के लिए बस सेवा को शुरू किया है। अब यात्रियों को पिहानी से दिल्ली तक का आरामदायक सफर मिलेगा। बस चलने से यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अब तक शाहजहांपुर डिपो से बसें पिहानी तक जाती थी, लेकिन पिहानी से दिल्ली के लिए बस सेवा नहीं थी। पिहानी से दिल्ली मार्ग पर हरदोई की निजी बसों का संचालन होता है। यह बस चालक मनमाने रुपये वसूल करते हैं। इस मार्ग पर पर्याप्त सवारी होने पर शाहजहांपुर डिपो ने बस सेवा को शुरू किया है।
केंद्र के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शाहजहांपुर से पिहानी तक की दूरी 50 किमी है। इसलिए 71 रुपये किराया रखा गया है। फिर पिहानी से दिल्ली तक 396 किमोमीटर पर 631 रुपये किराया है। बस सेवा शुरू होने से पिहानी के यात्रियों को दिल्ली के लिए सफर आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे अड्डे से बस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें