फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज को मिली आठ बसें, नए रूट पर दौड़ने से यात्रियों को मिली राहत

Fri, 31 Mar 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ाहजहांपुर का रोडवेज बस स्टेशन । संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उम्र पूरी कर चुकीं परिवहन निगम की पांच बसें सरेंडर कर दी गईं। उनकी नीलामी की जाएगी। यात्रियों को सहूलियत भरा सफर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय से आठ नई बसें उपलब्ध कराईं गईं हैं। इन्हें लखनऊ और दिल्ली के रूटों पर दौड़ाया गया। कुछ नए रूट बनाकर बसों को दौड़ाकर यात्रियों को राहत दी गई है।
विज्ञापन

हर दिन 25 से 30 लाख का राजस्व कमाने वाले परिवहन निगम की बसें लांग रूट से लेकर लोकल रूटों पर दौड़ती हैं। इन बसों में रोडवेज की पांच बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। इसलिए उन्हें सरेंडर कर दिया गया। लगातार बसों की कमी को देखते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने दस बसों की मांग 2022 में की थी। इसके बाद उन्हें आठ बसें मिल गईं।
एआरएम आरएम पांडेय ने बताया कि दो राजधानी सेवा को दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा। एक बस सीतापुर से होते हुए लखनऊ और दूसरी बस हरदोई से होते हुए लखनऊ चलाई जा रही है। इसी तरह दो बसें शाहजहांपुर से खजुरिया से दिल्ली और दो बसें बसई से दिल्ली होते हुए चलाई जा रहीं हैं। एआरएम ने बताया कि पलिया रूट पर खजुरिया से होते हुए दिल्ली की बस सेवा लंबे समय से बंद चल रही थी। उसे शुरू कराकर यात्रियों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें