फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवकाश के बावजूद खुलीं बैंक शाखाएं और जिला कोषागार

Fri, 31 Mar 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कोषागार में काम करते कर्मचारी व अधिकारी । संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने में दो दिन शेष बचने के कारण वित्तीय लेनदेन से जुड़े सरकारी और अर्ध सरकारी वित्तीय संस्थानों में वार्षिक लेखाबंदी के काम का बोझ बढ़ गया है। इसीलिए बृहस्पतिवार को रामनवमी अवकाश के बावजूद तमाम बैंक शाखाएं रोजाना की तरह खुलीं और वहां विभिन्न विभागों और योजनाओं के बिलों का निस्तारण हुआ। हालांकि, इस दौरान वहां ग्राहक सेवाएं बंद रहीं। बीमा दफ्तरों समेत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कोषागार के सभी अनुभागों में भी रोजमर्रा की तरह सुबह से काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में दो दिन से जारी गहमागहमी आज सुबह से बढ़ गई। अवकाश के कारण अधिकांश कार्यालय बंद रहने से कलक्ट्रेट परिसर में सूनापन रहा, लेकिन कोषागार के सभी अनुभागों में वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह सुबह से पहुंच गए और इसी के साथ वहां के सभी पटलों पर काम शुरू हो गया। पेंशन अनुभाग में लिपिक हेमंत अग्निहोत्री, आनंद कुमार और अमित कुमार ने अपने पटल संभाले रहे। शाम तक विद्युत निगम, कृषि विभाग, पुलिस, पंचायती राज और स्वास्थ्य आदि विभागों से जुड़े कर्मचारियों ने लेखाधिकारी सीमांत मिश्रा को अवशेष भुगतान के बिल जमा किए। सहायक कोषाधिकारी राजेश कुमार गिरि के अनुसार सुबह से शाम तक विभिन्न विभागों के 175 बिल स्वीकृत कर 14 करोड़ 84 लाख 26 हजार 493 रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस बार 25 मार्च से विभागों के बिल लिए जाने लगे, इसलिए अब ज्यादा काम नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें