फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्थानीय मार्गों पर शटल सेवा की तरह चलेंगीं रोडवेज की बसें

Wed, 12 Mar 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डा परिसर में बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगों का पर्व होली मनाने के लिए लोगों ने घर वापसी शुरू कर दी है। परिवहन निगम लंबे मार्ग पर 65 बसें चलाने का दावा कर रहा है। स्थानीय मार्ग पर शटल सेवाएं शुरू की जाएगी। अप और डाउन लाइन पर पर्याप्त ट्रेनें आ रही हैं, लेकिन पैसेंजर ट्रेनाें के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। बुधवार से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर 25 बसों का संचालन आमतौर पर होता है। होली के नजदीक आते ही इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। बरेली मार्ग पर 22, लखनऊ रूट पर दस, कानपुर रूट पर आठ, पीलीभीत रूट पर दो, मथुरा-जयपुर रूट पर तीन बसों को चलाया जा रहा है।
हालांकि, त्योहार के नजदीक आने के बावजूद बसों को उम्मीद के हिसाब से यात्री नहीं मिल रहे हैं। डिपो प्रभारी ममता सक्सेना ने बताया कि इतनी बसें मार्गों पर चल रही हैं, जिस रूट पर अधिक सवारी मिलेंगी, वहां पर स्पेशल बस लगवाकर संचालन कराया जाएगा। हमारे पास पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। स्थानीय रूट पर शटल सेवा लागू रहेगी। यानी जब तक यात्री मिलेंगे, तब तक बस फेरे लगाती रहेंगीं।
विज्ञापन

-
कानपुर रूट की एक ट्रेन निरस्त, शेष पहले से भरकर आ रहीं
-अप और डाउन लाइन पर शाहजहांपुर में 43 जाेड़ी ट्रेनों का ठहराव होता है। कोहरे के कारण निरस्त होने के बाद मौसम साफ होने पर अधिकतर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। कानपुर रूट पर मात्र एक ट्रेन गरीब रथ एक्सप्रेस चल रही है, जबकि जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त है। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, दून एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यह ट्रेन पूर्व से भरकर आ रही हैं। अधिकारियों की मानें तो बुधवार-बृहस्पतिवार से भीड़ आने की संभावना है।

पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से दिक्कत
-पीलीभीत से शाहजहांपुर तक की यात्रा काफी ज्यादा सुगम है। यहां पर चार जोड़ी ट्रेनाें का संचालन होता है। इसमें एक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इसके अलावा लखनऊ-शाहजहांपुर व सीतापुर रूट पर पैसेंजर ट्रेनों से सफर करना होली पर संभव नहीं होगा। वर्तमान में शाहजहांपुर-लखनऊ मेमू, शाहजहांपुर बालामऊ, शाहजहांपुर सीतापुर, शाहजहांपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है। ऐसे में छोटे स्टेशनों तक जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वालों को दिक्कत आएगी।

ये है परिवहन की स्थिति
-142 बसें परिवहन निगम के बेड़े में उपलब्ध हैं।
-79 अनुबंधित बसों का संचालन होता है।
-360 परिचालक व 300 चालक भी निगम के पास हैं।
-44 जोड़ी एक्सप्रेस-सुपरफास्ट ट्रेनों का यहां ठहराव होता है।
=========
भीड़ बढ़ने पर टिकट काउंटर बढ़ाएंगे
-होली पर भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को सुविधाएं देने के साथ ही रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे। स्टेशन सुधार सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है। पूर्व से यहां पर दो टिकट काउंटर संचालित हैं। भीड़ बढ़ने पर एक और टिकट काउंटर शुरू कराया जाएगा।

हमारे पास पर्याप्त बसें हैं। लंबे रूट पर बसों को लगा दिया है। लोकल मार्ग पर शटल सेवा के रूप में बसों को चलाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रामप्यारे प्रसाद, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें