फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 सितंबर तक रोडवेज बसों का संचालन रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे से रेलवे स्टेशन तक नाला निर्माण के लिए ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू होने के चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। शनिवार रात से 20 सितंबर तक अलग-अलग रूट की बसों का संचालन निर्धारित स्थानों से किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि हरदोई, फर्रुखाबाद, बरेली और दिल्ली मार्ग की बसें सेटेलाइट बस स्टेशन से चलेंगी। लखीमपुर, गोला और सीतापुर मार्ग की बसें हथौड़ा चौराहा से मिलेंगी। पलिया, पीलीभीत और पुवायां मार्ग की बसों का संचालन रामनगर चौराहा से होगा।
नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी ने निर्माण कार्य के संबंध में पत्र जारी किया है। इसके आधार पर परिवहन निगम ने रूट निर्धारित किए हैं। एआरएम ने बताया कि 20 सितंबर तक निर्धारित व्यवस्था लागू रहेगी। संबंधित कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो और निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें