फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मारने के बाद मकान में घुसी रोडवेज बस, लगी आग

सार

मोहल्ला रेती में सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारने के बाद शाहजहांपुर डिपो की बस सेवानिवृत्त टेलीफोन इंस्पेक्टर के घर में घुस गई।हादसे में पिता-पुत्र को मामूली चोट आई लेकिन बस के नीचे आई बाइक की टंकी फट जाने से बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। मोहल्ला रेती में सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारने के बाद शाहजहांपुर डिपो की बस सेवानिवृत्त टेलीफोन इंस्पेक्टर के घर में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्र को मामूली चोट आई लेकिन बस के नीचे आई बाइक की टंकी फट जाने से बाइक में आग लग गई। बस में बैठे यात्री तुरंत बस से उतर गए। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे थाना रोजा क्षेत्र के निवाजपुर निवासी विनायक मिश्रा अपने आठ वर्षीय पुत्र सूर्या के साथ बाइक से हरदोई चौराहे स्थित प्रतिष्ठान जा रहे थे। तभी मोहल्ला रेती में दिल्ली से लौट रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों पिता-पुत्र छिटककर दूर जा गिरे। जबकि बाइक बस के नीचे फंस गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस सेवानिवृत्त टेलीफोन इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी के मकान में घुस गई। इससे मकान का छज्जा और चबूतरा टूट गया। तेज आवाज से परिवार वाले घबरा गए। सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर आ गई। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से खिसक गया। थाना प्रभारी ने बताया कि विनायक मिश्रा की ओर से घटना की तहरीर मिली है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। घायल विनायक और उनके पुत्र सूर्य को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें