शाहजहांपुर में कैंट की सड़क पर भरा पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। छावनी परिषद क्षेत्र में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के अंतर्गत आने वाली महाराणा प्रताप रोड व ग्वालटोली सैनिक पार्क से पुवायां रोड में मिलने वाली सड़क समेत कई मार्ग जर्जर हो गए हैं।
बारिश में इन मार्गों से निकलना दूभर है। सड़कों की मरम्मत कराए जाने के लिए छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने सहायक दुर्ग अभियंता भगत सिंह से मुलाकात की। वहां बताया कि सभी मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। कुछ ही दिन में काम को शुरू करा दिया जाएगा। उसके पश्चात दिसंबर तक कैंट की सभी जर्जर मार्ग की मरम्मत का कार्य होगा। संवाद