फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोहरा में हादसों का सबब बनेंगे हाईवे पर डिवाइडर काटकर बनाए गए रास्ते

विज्ञापन
रोजा में नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से हाईवे पार करते लोग। संवाद  
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा। सर्दी बढ़ने के साथ देर शाम से सुबह दिन निकलने तक कोहरा और धुंध छाए रहने की शुरुआत हो चुकी है। कोहरा बढ़ने पर राजमार्गों पर जगह-जगह डिवाइडर काटकर बनाए गए सुविधाजनक रास्ते हादसों की वजह बन सकते हैं। यही नहीं, राजमार्गों के कई चौराहों पर डिवाइडर नहीं बनाए जाने से लोग जान खतरे में डालकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटसलिया ओवरब्रिज और उसके आसपास का हिस्सा एक्सीडेंट जोन बन गया है। सीतापुर से आने वाले वाहन शाहजहांपुर शहर जाने को हथौड़ा चौराहे की ओर तीखे मोड़ पर जोखिम लेकर आगे बढ़ते हैं।
इसी तरह बरेली दिशा से अटसलिया ओवरब्रिज होकर शहर के बाहर रिंग रोड पर जाने वाले वाहनों को मुड़ने की जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में वाहन को उनके चालक पहले हाईवे के किनारे उतारते हैं। बाद में वाहन 300 मीटर पीछे ले जाकर मोहम्मदी रोड की ओर रिंग रोड पर जाने के लिए मोड़ पाते हैं। दोनों जगह पर संकेतक भी नहीं लगे हैं। दोनों स्थानों पर कोहरा के दौरान वाहनों को मोड़ने पर पीछे से आने वाले वाहन टकरा जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, ओवरब्रिज के पास सिंगल लेन की सर्विस रोड बनी है, लेकिन हाईवे से उसका तल करीब एक फुट नीचा होने से चालकों को मजबूरी में अपने वाहन पहले हाईवे के किनारे उतारने पड़ते हैं। सीतापुर की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड पर जाने के लिए जमुका दोराहे से ही गलत लेन पर फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। रोजा से हरदोई बाइपास की ओर आने पर नुसरतपुर बाड़ीगांव को जाने वाले मार्ग समेत कई जगह अवैध कट बने हुए हैं।
-
डिवाइडर नहीं होने से हादसों का ठिकाना बना चांदापुर चौराहा
कुर्रियाकलां। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरेली मोड़ के पुराने टोल प्लाजा से आगे चांदापुर चौराहा पर डिवाइडर नहीं बनाए जाने से चौराहा पार करने वालों के साथ अक्सर हादसे हो जाते हैं। इसी चौराहे से राजकीय मेडिकल कालेज का सीधा रास्ता और अजीजगंज-चौहनापुर मार्ग जुड़ा होने से वहां ददरौल व कांट ब्लॉक के कारी मकुआपुर, बिजलापुर, सरौरा सरौरी, बबक्करपुर, चांदापुर, साहबगंज़, भरगवा, बबौरी, मरेना, बंजर, खिरिया, परसिनिया, चौहनापुर, ताहरपुर आदि दो दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय आने-जाने को चौराहे पर खतरा मोल लेकर हाईवे पार कर रहे हैं। संवाद

लखनऊ-पलिया हाईवे पर कई जगह काट दिए डिवाइडर
सेहरामऊ दक्षिणी। लखनऊ-पलिया हाईवे पर कई जगह डिवाइडर काटकर उधर से निकलने के रास्ते बना लिए गए हैं। सूरतपुर गांव के सामने आवाजाही के चलते डिवाइडर काट दिया गया। इसी हाईवे पर लक्ष्मणपुर गन्ना क्रय केंद्र के सामने भी डिवाइडर काट दिए जाने से वहां वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। कस्बे में एक बरात घर के पास दो जगह डिवाइडर टूट चुका है। अब वहां से वाहन निकाले जा रहे हैं। बादशाहनगर चौराहा, चौंढेरा गांव के सामने भी कुछ लोगों ने अपने लाभ के लिए डिवाइडर काट दिए हैं। संवाद

डिवाइडर पर संकेतक नहीं होने से हो रहे हादसे
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में बाइपास के पूरे हिस्से में डिवाइडर बना है। डिवाइडर के दोनों छोर पर संकेतक नहीं लगाए जाने से बरेली अथवा फर्रुखाबाद से देर रात नगर की सीमा में दाखिल होने वाले वाहन कोहरा होने पर डिवाइडर से टकरा जाते हैं। संकेतक न होने से कई वाहन डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ दूसरी लेन तक जा पहुंचे। संवाद

-
खंभे-लाइट लगे, बिजली न होने से पसर जाता अंधेरा
जलालाबाद। जलालाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। खासकर मुख्य चौराहे, सराय साधौ मोड़, याकूबपुर तिराहा व कोला मोड़ ऐसी जगह हैं जो ट्रैफिक के लिहाज से हर समय व्यस्त रहते हैं, वहां कोई रिफ्लेक्टर व संकेतक नहीं लगे हैं। इस हाईवे पर बनाए गए डिवाइडर पर खंभे व लाइट लग गईं हैं, लेकिन उनमें बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया है। इस कारण रात के दौरान जब कोई वाहन सामने से आ रहा होता है तो डिवाइडर नजर नहीं आता। हालांकि बुधवार को बरेली-फर्रुखाबाद हाइवे पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू हुआ है। संवाद

लखनऊ-पलिया हाईवे निर्माणाधीन है। अगर हाईवे पर कहीं अवैध कट हैं तो शीघ्र ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही जहां पर डिवाइडर की जरूरत है, उसका निर्माण कराया जाएगा। कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।
- प्रशांत दुबे, पीडी, एनएचएआई

रोजा में नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से हाईवे पार करते लोग। संवाद  

रोजा में नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से हाईवे पार करते लोग। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें