फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगम के विस्तारित क्षेत्रों में बनेंगी सड़कें और नालियां

Thu, 29 Feb 2024 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे, जिसका शिलान्यास नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने राज्य मंत्री नगर विकास राकेश राठौर गुरु की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से किया।
विज्ञापन

वार्ड जलालनगर बाहर चुंगी शांतिपुरम काॅलोनी में एक करोड़ 24 लाख 59 हजार 897 रुपये से, ग्राम लालपुर में एक लाख 53 हजार रुपये से राधेश्याम प्रजापति के मकान से श्रीपाल के मकान तक नाली एवं इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण होगा। ग्राम लालपुर में ही 15 लाख 12 हजार रुपये से गट्टू के मकान से गप्पू के मकान तक व एक लाख 74 हजार रुपये की लागत से बेंचेलाल के मकान से रामप्रकाश के मकान तक नाली व इंटरलाॅकिंग सड़क बनेगी। वहीं, 22 लाख 50 हजार रुपये की लागत से रामकुमार के मकान से रामकिशन के मकान तक नाली व इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण होगा। यहां कायाकल्प अभियान के तहत 19 लाख 85 हजार रुपये की लागत से प्राथमिक विद्यालय में मरम्मत व सुधार कार्य व कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से गोशाला के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र अहमदपुर निवाजपुर बाहर चुंगी रोजा में 10 लाख 84 हजार रुपये की लागत से अमित के मकान से गोशाला तक सीसी व नाली निर्माण कार्य व चिनौर में विभिन्न मार्गों पर सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ। महापौर अर्चना वर्मा ने नगर विकास विभाग मंत्री व सरकार का विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में पार्षद दिवाकर मिश्रा, रूपेश वर्मा, पार्षद रीता राठौर के पति छंगेलाल राठौर, विजय कुमार, अतुल दीक्षित, सुधीर गुप्ता, नईम, आसिफ, सलीम, नगर आयुक्त केपी सिंह, उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें