फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे फाटक की साइडों से निकलना बाइक सवारों को पड़ा भारी

Thu, 29 Feb 2024 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। रेलवे फाटक की साइडों से निकलना बाइक सवारों को उस समय भारी पड़ गया जब डीआरएम राजकुमार सिंह अपनी स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण को निकले थे। डीआरएम के निर्देश पर आरपीएफ ने बाइक सवारों को हिरासत में लेकर डांट फटकार लगाई। इसके बाद साइडों पर कटीले तार लगवा कर बंद करवा दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 8:42 बजे बरेली से स्पेशल ट्रेन से जा रहे डीआरएम राजकुमार सिंह ने पूर्वी रेलवे फाटक पर स्पेशल ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन खड़ी होने पर फाटक बंद था। इसके बाद भी फाटक की साइडों से बाइक सवारों को निकलते देखकर उन्होंने साथ चल रहे आरपीएफ टीम को निर्देशित किया। जिस पर आरपीएफ ने करीब दर्जन भर बाइक सवारों को पकड़ कर उनकी डांट फटकार लगाई। डीआरएम के सख्त निर्देश पर अधीनस्थ टेक्निकल टीम के लोगों ने तत्काल रेलवे स्लीपर लगवाकर और कटीले तार बंधवाकर फाटक के दोनों ओर की साइडों को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस दौरान डीआरएम ने फाटक पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के मद्देनजर रेलवे ट्रैक के ऊपर दोनों ओर निर्माणाधीन ब्रिज को जोड़े जाने का जायजा लिया। कुछ देर रुकने के बाद डीआरएम अपनी स्पेशल ट्रेन से गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें