फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बालक की मौत के बाद लगाया जाम...अस्पताल भवन पर बुलडोजर चलाने की मांग

विज्ञापन
सिंधौली में हाईवे को जाम करते मृतक के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। गांव मियांपुर में संचालित अवैध अस्पताल में उपचार के बाद पीलीभीत जिले के थाना करेली के गांव पसियापुर निवासी राजीव के छह वर्षीय पुत्र आरव की मौत पर बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने पलिया-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर जाम लगाते हुए संचालक की गिरफ्तारी, अस्पताल सील कर भवन पर बुलडोजर चलाने की मांग की। एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर अस्पताल को सील करा दिया। आरोपी के पुत्र को हिरासत में लेने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

सोमवार रात आरव को पेट में दर्द की शिकायत होने पर मियांपुर में संचालित शिवसरन के अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि शिवसरन ने बालक का इलाज किया। दवा खाने के बाद हालत बिगड़ती चली गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। देर रात बालक की मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता राजीव की तहरीर पर शिवसरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन शव लेकर पुवायां-निगोही मार्ग पर गांव कमलापुर के समीप पहुंच गए। शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कुछ देर में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पीलीभीत के करेली थाने की पुलिस ने पहुंच कर सीओ पुवायां को सूचित किया।
विज्ञापन

इसके सिंधौली पुलिस व सीओ पुवायां प्रवीण मलिक व पुवायां पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। एसडीएम सदानंद सरोज के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जफर सैफी ने अस्पताल को सील करा दिया। सीओ ने आश्वस्त किया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस ने शिवसरन के पुत्र को हिरासत में ले लिया। इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक मार्ग जाम रहा। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

जाम की सूचना मिलने के बाद सीएचसी प्रभारी को बुलाकर अस्पताल को सील करा दिया गया है। परिजनों को शांत कराकर जाम खुलवा दिया गया।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां

सिंधौली में हाईवे को जाम करते मृतक के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक

सिंधौली में हाईवे को जाम करते मृतक के परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें