फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक माह से अधूरी सड़क बनी मुसीबत, लोगों ने बंद किया रास्ता

विज्ञापन
हद्दफ से ककरा जाने वाले रास्ते को बंद किए लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला हद्दफ से ककरा रोड तक एक माह पहले खोदी गई सड़क को ठीक नहीं किया गया। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर तख्त डालकर रास्ता बंद कर दिया है। कार्यदायी संस्था के लोगों ने पहुंचकर जल्द सड़क ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे लोगों ने सड़क को बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। लिंक मार्ग बंद होने से लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
लोगों ने बताया कि सड़क की खोदाई के बाद समय पर मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। शाम पांच बजे पहुंचे कार्यदायी संस्था के सदस्यों ने समाधान का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द सुधार हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें