फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर से उस्मान बाग चौकी तक लगा जाम, घंटों फंसे वाहन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के झंडा कला से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर लगा जाम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। घंटाघर से लाल इमली चौराहे जाने वाले रास्ते में दोपहर में कई वाहन कई घंटे जाम में फंसे रहे। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा। लोग खुद ही एक लेन रोककर किसी तरह वाहन निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन

झंडाकलां मोहल्ले में मजार पर बृहस्पतिवार को तमाम अकीदतमंद आते हैं। इसी कारण काफी संख्या में अकीदतमंद डॉन एंड डोना स्कूल के पास कई ई-रिक्शा के इंतजार में खड़े नजर आए। काफी संख्या में ई-रिक्शा खड़े होने से यहां जाम लग गया। लोग रास्ता बदलकर गलियों में पहुंचे लेकिन वहां भी फंस गए। इस दौरान इस रूट पर कोई पुलिस वाला नजर नहीं आया। लोग खुद ही एक ओर का ट्रैफिक रोककर आगे बढ़ते रहे। आधा किलोमीटर के रास्ते को वाहन से पार करने में 20 मिनट तक लगे। इस दौरान लाल इमली चौराहे की ओर जाने वाले लोग घंटाघर से सदर बाजार होते हुए लाल इमली चौराहे पहुंचे। शाम तक यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

समस्या संज्ञान में आई है। यहां पर बृहस्पतिवार को विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि यातायात बाधित न हो। - चंद्रप्रकाश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें