फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में दो ट्रक फंसने से शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर लगा पांच घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर सफर करना मुसीबतें झेलने से कम नहीं है। जर्जर सड़क और जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार रात शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर कढ़ैया गांव के पास दो ट्रकों के सड़क पर गड्ढों में में फंस जाने से करीब पांच घंटे जाम लगा रहा। रविवार सुबह ट्रैक्टर से फंसे ट्रकों को बाहर निकाला गया। जाम के दौरान लोगों ने दूसरे रास्ते से सफर तय किया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर हालत बेहद खराब हैं। जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों की वजह से एक तो वाहनों का चलना मुश्किल है, दूससे आए दिन लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं। एनएचएआई के अधिकारी जल्द मरम्मत कार्य होने की कहकर बहाना बना रहे हैं। 11 जुलाई को शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गांव कढ़ैया में दो ट्रक फंस जाने से 16 घंटे तक जाम रहा था। इसके बाद यहां मिट्टी पत्थर डलवाकर गड्ढे भरवा दिए गए थे। मगर कई जगह सड़क उधड़ गई है। शनिवार रात करीब दो बजे गांव कढ़ैया से गुजरते समय एक ट्रक गड्ढे और कीचड़ में फंस गया। इसी बीच दूसरा ट्रक भी फंस गया, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। कुछ चालकों ने इकट्ठे होकर ट्रक निकलवाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद तमाम वाहन चालकों ने हाईवे छोड़कर मैलानी से चांदपुर होते हुए बाबा चौराहे के रास्ते से होकर निकलना शुरू किया। खुटार की ओर से जाने वाले वाहन इसी रास्ते से भीरा, पलिया से गए। रविवार सुबह सात बजे खुटार पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ट्रैक्टर से खींचकर दोनों ट्रकों के बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें