फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पाइप लाइन डालने के लिए खोदी सड़क की नहीं की मरम्मत

Wed, 02 Oct 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में मौजमपुर ईदगाह जाने वाली रोड पर लीकेज के कारण हुआ कीचड़। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। जल निगम ने नगर में पेयजल की नई पाइप लाइनें डालकर घरों में कनेक्शन देने के लिए सड़कों को खोद डाला, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की। इस कारण सड़कों पर गड्ढों और जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई जगह पाइप लाइन में लीकेज हो गए हैं। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगर में तीन ओवरहेड टैंकों के निर्माण सहित नई पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। कई मोहल्लों में सड़कों को खोदकर पाइप लाइन डाली जा चुकी हैं, लेकिन सड़कों को मरम्मत कर समतल नहीं किया गया है। मौजमपुर ईदगाह मार्ग डेढ़ माह से बदहाल है। मोहल्ले के अनवार ने बताया कि उन्होंने मिस्त्री पर 500 रुपये खर्च कर घर के सामने सड़क पर लीकेज ठीक कराया, लेकिन वहां लगातार पानी बह रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला उमरपुर में कुम्हारों वाली पुलिया से नई बस्ती जाने वाला मार्ग भी एक माह से खोदाई के कारण चलने लायक नहीं है। इसी मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है। इस मार्ग पर पाइप लाइन का काम अधूरा होने के साथ लीकेज से दलदल हो गया है। मोहल्ले के विनोद की पत्नी आशा देवी और रामबेटी के अनुसार रोड पर पानी भरा होने से घर के बाहर निकलना कठिन है। सभासद से लेकर कई लोगों से शिकायत की, लेकिन सड़क ठीक नहीं हुई। इसी मोहल्ले के राजेंद्र ने बताया कि नीचे पाइपलाइन जोड़कर ऊपर घरेलू पाइप लाइन खुली छोड़ दिए जाने से लीकेज हो रहा है। इसी मोहल्ले के पातीराम ने बताया कि उनका पुराना कनेक्शन टूट गया, लेकिन नया कनेक्शन नहीं मिला।
बाईपास तिराहे से अस्पताल रोड पर महर्षि दयानंद शिक्षा सदन के आगे सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। नगर पालिका के सामने मौजपुर पोस्ट ऑफिस के लिए जाने वाली गली को कर्मचारियों ने खुद ठीक करने का प्रयास किया। वहां अभी तक पाइप लाइन नहीं डाले जाने लोग परेशान हैं। जल निगम के जेई रोहित कुमार ने बताया कि पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कें ठीक कराई जा रही हैं। जो सड़कें रह गई हैं, उनकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी। लीकेज की समस्या कई स्थानों पर आई है और उसको भी ठीक कराया जा रहा है। सड़को के लिए पत्थर और टायल भी मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

000
वर्जन
जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर सडकें ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सड़कों की मरम्मत का काम किया जाएगा। लापरवाही बरतने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-जीत सिंह राय, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें