फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बगैर संकेतक लगाए बंद कर दिया मार्ग...जाम में फंसे राहगीर

विज्ञापन
शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के पास ट्रैक्टर-टैंकर लगाकर बंद की गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड निर्माण के लिए रास्ता बंद किए जाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लाल इमली चौराहा से शहीद उद्यान होते हुए टाउनहाल रोड तक आवागमन प्रभावित है। रास्ता बंद होने की जानकारी देने के लिए न तो संकेतक लगाए गए हैं और न ही उचित बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में बाइक और कार सवार रास्ते में पहुंचने के बाद लौटने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लाल इमली चौराहा, नगर निगम और कवि तिराहा से रोडवेज ओवरब्रिज तक दिनभर जाम लग रहा है।

शनिवार को शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से कवि तिराहा तक सड़क निर्माण के लिए रास्ता बंद कर दिया गया। हालांकि पहले 28 नवंबर की रात से मार्ग बंद किए जाने की सूचना दी गई थी लेकिन शनिवार को दिन में ही मार्ग बंद कर दिया गया। मार्ग रोकने के लिए बैरिकेडिंग करने के बजाय वहां ट्रैक्टर और टैंकर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य या रास्ता बंद होने की सूचना देने वाला कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया। इससे अनजान राहगीर इस रास्ते पर पहुंचे और आगे रास्ता बंद मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा।

जाम का असर सदर चौराहे तक पहुंच रहा है। वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं, खोदी गई सड़क से वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन जाम से राहत नहीं मिल पा रही।

बता दें कि करीब आठ माह पहले तेल टंकी से शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क तक 400 मीटर सड़क का निर्माण छह करोड़ रुपये से कराया गया था। अब इसका विस्तार मोहनगंज से टाउनहाल होते हुए नगर निगम के पास सदर चौराहे तक किया जाना है। दूसरी ओर लाल इमली चौराहा से निशात रोड और शहीद उद्यान होते हुए नगर निगम के पास तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।



नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि सड़क का निर्माण पांच हिस्सों में कराया जाएगा। संबंधित एजेंसी को 10 जनवरी तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को अधिक परेशानी न हो।

शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के पास ट्रैक्टर-टैंकर लगाकर बंद की गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें