बारिश के चलते सिंधौली के खानपुर देहा गांव की कटी सड़क। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। बारिश के चलते सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव खानपुर देहा के पास मुख्य सड़क का किनारा अचानक धंस गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां किसी बड़े हादसे की गंभीर आशंका के चलते थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
किसी भी राहगीर या वाहन चालक के साथ अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने खुद मौके पर ईंटें लगवाकर बैरिकेडिंग की। इसके बाद बाद प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के बाबा त्रिलोकीनाथ धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में हुए जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही खन्नौत पुल से गुजर रहे वाहन चालकों को रोक वाहन धीमी गति से चलाने की अपील की। संवाद